खाटू श्याम की निशान यात्रा फागुन शुक्ल एकादशी में उमड़े श्रद्धालु

 -दर्जी सील दे निशान मन खाटू जाणा छे.... 

-15 वर्ष में पहली बार अमृत नगर के खाटू बाबा ने किया देवास नगर भ्रमण



भारत सागर न्यूज/देवास। खाटू श्याम फाग निशान यात्रा फागुन शुक्ल एकादशी पर अमृत नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर द्वारा निकली गई। यात्रा सुबह 9 बजे श्री राम मंदिर नयापुरा में बाबा श्याम के निशानों की पूजा-अर्चना व बाबा खाटू श्याम जी की आरती के साथ प्रारंभ हुई। आरती पश्चात यात्रा जनता बैंक, सुभाष चौक, खेड़ापति मंदिर से सयाजी द्वार होते हुए अमृत नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर पाहुंची। निशान यात्रा में 501 निशान शामिल थे।



महिलाओं, बच्चों वी पुरुषो ने बड़ी संख्या मेें हाथो में निशान लेकर, बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए भजनों की धुन पर नाचते गाते खाटू श्याम मंदिर पाहुंचे। दर्जी सील से निशान मन खाटू जन छे भजन पर भक्त खूब झूमे। यात्रा बाबा श्याम रथ पर विराजमान थे। बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया। बाबा के रथ को फूलो से सजाया गया। भक्तों ने बाबा श्याम के संग खूब होली खेली। जगह-जगह समाज व धार्मिक समितियों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। 




निशान यात्रा में पं. श्याम शर्मा, प्रेम अग्रवाल, रत्नेश बंसल, राजेश यादव, संजय दायमा, पीडी शर्मा, द्वारका मंत्री, राधा अग्रवाल, मधु बंसल, शिवानी नागर, राधा ठाकुर, हरिओम उपाध्याय, प्रवीण शर्मा, सुनील गोयल, राजेश अग्रवाल, रमा बंसल, साहित बडी संख्या में श्याम प्रेमी शामिल हुए। खाटू धाम पहुंचकर बाबा श्याम की महा आरती जाकर महाप्रसादी का वितरण किया गया।





Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा