साउथ एशियन चौंपियनशिप में देवास के सॉफ्टटेनिस खिलाडि़यों ने भारत के लिए जीते स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक



भारत सागर न्यूज/देवास। नोएडा में 17 से 26 मार्च 2025 तक खेली गई साउथ एशियन सॉफ्टटेनिस चैंपियनशिप में देवास के प्रतिभाशाली खिलाडि़यों भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक जीते। मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ के सचिव विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि टीम इवेंट्स मुकाबलो में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता।




साथ ही जय मीणा ने सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्स डबल्स में स्वर्ण पदक,आध्या तिवारी  ने डबल्स व मिक्स डबल्स में स्वर्ण पदक तथा योगेश चौधरी ने डबल्स में स्वर्ण पदक, अभिषेकसिंह परिहार व यशपालसिंह पवार ने डबल्स में कांस्य पदक राजवीर नागर, व निपुण सांगते ने सिंगल्स में स्वर्ण पदक जीता। 




खिलाडि़यों की इस गौरवशाली जीत पर मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ की अध्यक्ष श्रीमती गौरीसिंह, देवास शाजापुर सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, दे वि प्रा के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, संघ की उपाध्यक्ष डॉ समीरा नईम, जिला अध्यक्ष महेश चौहान, राधेश्याम सोलंकी, 




श्रीकांत उपाध्याय, प्रयास गौतम, गौरव कदम, मनीष जायसवाल, हेमेन्द्र निगम, प्रीति पवार, कमलसिंह ठाकुर आदि ने बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा