प्रेस क्लब सोनकच्छ की कार्यकारिणी गठित लुनिया अध्यक्ष व तिवारी सचिव बने



भारत सागर न्यूज/सोनकच्छ। रविवार को स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में प्रेस क्लब सोनकच्छ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव कैलाश जोशी ने क्लब की वार्षिक गतिविधियों, आय-व्यय व अन्य जानकारी दी गई। नियमानुसार 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वानुमति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार भारत कुमार लुनिया को अध्यक्ष एवं सचिव पद पर निशांत तिवारी को चुना गया।



साथ ही उपाध्यक्ष पद पर कैलाश जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश बिजोनिया एवं संयुक्त सचिव पद पर गगन त्रिवेदी को चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकार सलीम लोदी, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, मनीष सोनी, जगदीश जोशी, हेमेश सिसोदिया उपस्थित थे। 



नव नियुक्त पदाधिकारियों को पत्रकार पूर्व अध्यक्ष अंकित जाजू व विजेन्द्र नागर सहित अन्यों ने बधाई दी है। नवागत अध्यक्ष लुनिया ने क्लब की निरंतर गतिविधि संचालित करने, संगठित रखने व एकजूट होकर कार्य करने की बात कही। 

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा