20 मई को केन्द्रीय श्रम संगठनों की हडताल का आह्वान...




भारत सागर न्यूज/देवास। केन्द्रीय श्रम संगठन की अखिल भारतीय संयुक्त अभियान की बैठक में इंटक, एटक, एच.एम.एस., सीटू, ए.आई.यू.टी.यू.सी. सेटा इंदौर सिटी ट्रेड यूनियन काउंसिल, संयुक्त ट्रेड यूनियन कौंसिल, केन्द्रीय कर्मचारी समन्वय समिति, बैंक, बीमा, एम्पलाई फेडरेशन, किसान सभा, अखिल भारतीय सभा (अजद भवन) ने तय किया है कि 20 मई को समस्त सार्वजनिक एवं निजी संस्थानों में हडताल रखी जावे। 



क्योंकि सरकार इन प्रबंधन श्रमिकों की मांगों की उपेक्षा की जा रही है। संशोधित श्रम संहिताएं श्रमिक वर्ग को कई लाभ प्रदान किया जाता रहा है। किंतु नए श्रम कानून को श्रमिकों के अहित होने से नाराजगी है। इंटक प्रदेशाध्यक्ष श्री श्याम सुंदर यादव ने जोर देते हुए कहा कि अनुच्छेद 38 नियोक्ता इकाई को यह ग्यारंटी देना होगी। साप्ताहिक अवकाश देना होगा। उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को भुगतान को विनयमित करने और उन्हें मजदूरी के भुगतान में होने वाली अवैध कटोतरी या अनुचित देरी के खिलाफ त्वरित और प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के लिए अधिनियमित किया जाए। 




अखिल भारतीय इंटक संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण पाठक ने संबोंधित करते हुए कहा कि यह सरकार समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 लागू नही किया जा रहा है। जो सामान काम या सामान प्रकृति के काम के लिए पुरूष और महिला श्रमिकों को भेद के सामान पारिश्रमिक का भुगतान किया जा रहा है। वरिष्ठ श्रमिक नेता सुशीला यादव ने कहा कि औद्योगिक संबंध अधिनियम 1969 की धारा 13(9) के तहत न्यायालय एवं अपील के सैकड़ों प्रकरण लंबित है। क्षुब्ध होकर हडताल जैसा कदम उठाया जा रहा है। 




श्रम कानून का उल्लंघन काम के घंटों के समय का निर्धारण 12 घंटे की बजाय 8 घंटे किया जाए। बोनस दिया जाए तथा सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों में सेवा शर्तों की अवहेलना की जा रही है। न्यूनतम वेतन 1995 नियम की उपेक्षा बढती जा रही है। उपजे आक्रोश एवं अनदेखी के फल स्वरूप प्रस्तावित हडताल की जाएगी। जिसमें देवास इकाई की ओर से वरिष्ठ श्रमिक नेता मकसूद पठान, फेडरेशन अध्यक्ष कैलाश वर्मा, इंजीनियरिंग प्रधानमंत्री लाखन सिंह ठाकुर, अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी, मोहनलाल पटेल, राजेन्द्र जाधव, वरिष्ठ श्रमिक नेता डीएस चंद्रावत, पंजाबराव काले, मुनीष नामदेव आदि ने शामिल होकर हडताल को सफल बनाने का आह्वान किया।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया