24 मार्च को हुई प्रीति जैन हत्याकांड का खुलासा, जैन समाज के द्वारा पुलिस कर्मियों का सम्मान.....

-पड़ोस में रहने वाला यशवर्धन निकला आरोपी, एक दिन का रिमांड मिला 

-पुलिस ने खुलासा कर निकला आरोपी का जुलूस 




भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा। नागदा में 24 मार्च को हुई बुजुर्ग   प्रीति जैन हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी मयूर खंडेलवाल, सीएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव, टीआई अमृतलाल गवरी ने पुलिस थाने में प्रेसवार्ता लेकर किया। एएसपी खंडेलवाल के अनुसार 24 मार्च को यशवर्धनसिंह पिता पवनसिंह सोलंकी अपने घर पर प्रतिदिन की तरह एक्सासाईज कर रहा था, इसी दौरान ईयर बर्ड प्रीति जैन की छत पर गिर गए थे। 



यशवर्धन ईयरबर्ड लेने के लिए छत पर गया था, यशवर्धन लौट ही रहा था कि प्रीति जैन का छत पर आना हो गया उन्होंने यशवर्धन को चांटा मार दिया, जिससे आक्रोशित होकर उसने विल्सी उठाकर प्रीति जैन के सिर पर मार दी और मौके से भाग गया। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 30 मार्च को मृत्यु हो गई, अंतिम संस्कार के बाद परिजन पुलिस थाने पहुंचे थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता लेते हुए क्षेत्र के लगभग 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 50 से अधिक व्यक्तियों से पुछताछ की। 



मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यशवर्धन को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो उसने वारदात को करना कबुल किया। एएसपी के अनुसार यशवर्धन कक्षा 12वीं का छात्र है जिसको अभी तक कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है, न्यायालय में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया गया है ताकि मामले में अन्य बिन्दुओं पर भी पुछताछ की जा सके। एएसपी ने कहा कि वारदात के दौरान आभूषण व नगदी चोरी नहीं हुआ है। 




मामले में सबसे अचंभित करने वाली बात यह है कि आरोपी मृतिका के अंतिम संस्कार भी शामिल हुआ था, ताकि किसी को शक नहीं हो सके। पुलिस को मिली सफलता के बाद श्वेताम्बर मूर्तिपुजक संघ के अध्यक्ष मनीष जैन, महावीर इंटरनेशनल के वीर राजेश गेलड़ा, आशीष जैन, शुभम जैन, विजय तांतेड़, राजा कर्नावट, श्रेणिक बम, सुरेंद्र कांकरिया आदि ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बहुमान किया। 




इस दौरान एसआई राजेश कलमी, एएसआई प्रतीक यादव, प्रधार आरक्षक सुनीलसिंह बैस, यशपालसिंह सिसोदिया, रितेश बोरिया, दिनेश गुर्जर, राजपालसिंह चंदेल, सोमसिंह भदौरिया, सुरेश डांगी, ईश्वर परिहार, कृष्णा बैरागी, जितेंद्र राठौर आदि का स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा