मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में...




भारत सागर न्यूज/देवास। ग्राम पंचायत ऊपड़ी के ग्राम सीलाखेडी में मुख्यमंत्री कन्यादान सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सादगी पूर्व सम्पन्न हुए इस समारोह में वर-वधू के साथ परिजनों लिए सुगम व्यवस्था रखी गई थी। 




समारोह के मुख्य अतिथि प्रमोद डोगलिया लोकसभा अध्यक्ष सर्व समाज जनसेवक संगठन, विशेष अतिथि रामकला मुकेश पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत देवास एवं भारत सिंह पटलावदा पूर्व उपाध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति थे। 



अध्यक्षता अतुल शर्मा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष देवास ने की। सभी अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए प्रमाण पत्र सौंपे। 



इस अवसर पर उपस्थित कुं. विजय सिंह पंवार पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राहुल नागर, राजकुमार देवड़ा, अंकेश राठौर सरपंच, अर्जुन मालवीय सरपंच, दिनेश राठौड़ सरपंच सीलाखेडी, कुं. लोकेन्द्रसिंह देवड़ा बना, अरुण कडोदिया इंजीनियर सहित जनपद पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा