भोपाल की लड़की से इंदौर में रेप, नौकरी का लालच देकर.....
-इंटरव्यू का बोलकर कार में बैठाकर भोपाल से इंदौर लाया, होटल में किया रेप
भारत सागर न्यूज/मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती भोपाल की रहने वाली है जिसे आरोपी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे इंदौर लेकर गया था और फिर होटल में उसके साथ रेप किया।
आरोपी की हवस का शिकार होने के बाद पीड़िता पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
.jpeg)



Comments
Post a Comment