विश्व होम्योपैथिक दिवस पर मेगा शिविर आयोजित हुआ,. कई मरीजो ने इसका फायदा उठाया।




भारत सागर न्यूज/देवास। 1755 में जर्मनी में जन्मे होम्योपैथी के जनक डॉ सेम्युल हेनिमेन की जयंती को पूरी दुनिया विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में मना कर उन्हें याद करती है और उनके द्वारा बनाई गई होम्योपैथी से चिकित्सा करके विश्व के जनमानस को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इसी कड़ी में देवास में होम्योपैथिक चिकित्सको ने उनको याद करते हुए पठान कुए पर एक मेगा शिविर का आयोजन किया था। जिसमें सभी तरह के मरीजों का निशुल्क परिक्षण जांच एवं उपचार किया गया। 




इस शिविर को महिलाओं एवं बच्चों ने अधिक संख्या में पहोच कर इस मेगा शिविर को कामयाब बनाया। मेगा शिविर में कई मरीज ऐसे देखने को मिले जो चौंकाने वाले थे उसी में एक मरीज जिसका नाम जय प्रजापति है उम्र 11 साल उसे डॉक्टरों ने जूविनाइल डायबिटीज डायग्नोज करके दिया और एक्सपर्ट ऑपिनियन के लिए आगे बढ़ा दिया। 





इस के अलावा कई बच्चियों को भी बिगड़े हारमोंस की वजह से होने वाली तकलीफों को खोज कर उनका भी निदान किया गया। शिविर की शुरुआत में होम्योपैथी के जनक डॉक्टर सैम्युल हेनिमेन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया साथ ही दीप का प्रज्वल हुआ। 



इस अवसर पर मुख्य अतिथि मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव कांग्रेस नेता शौकत हुसैन, विशेष अतिथि जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिरीराज बाथम, स्थानीय पार्षद वसीम हुसैन, पंचायत के सदर यूनुस खान उपस्थित थे। इस मेगा शिविर में लगभग ढाई सौ से 300 मरीज का निशुल्क उपचार किया गया। 



इस अवसर पर आयुष विभाग के डॉ सुनील उपाध्याय, आयुष विंग के जिला अध्यक्ष डॉ रईस कुरैशी, डॉ आशीष कुमार, डॉ सुनील उपाध्याय, डॉ कामिल खान डॉ पवन नागर, डॉ शाहरुख शेख, डॉ यशफीन कुरैशी, 




डां रितेश उपाध्याय डॉ आशीष कुमार, डॉ पवन राज, मनोज चौधरी, गोरी जोशी, दीपमाला,ज्योति अन्वेकर एवं कई साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सा एवं अतिथियों का वार्ड में पधारने के लिए आभार बाबू भाई ने व्यक्त किया।




Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा