क्षिप्रा शुद्धिकरण अभियान अंतर्गत ग्राम हिरली में होम गार्ड ने क्षिप्रा नदी के किनारों पर सफाई कार्य कर श्रम दान किया।

 जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास

(जल गंगा संवर्धन अभियान)



भारत सागर न्यूज/देवास। देवास, 26 अप्रैल 2025/ देवास जिले में “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए वृहद स्तर पर चलाये जा रहे विशेष अभियान अंतर्गत शनिवार को  ग्राम हिरली में होम गार्ड देवास की टीम  द्वारा क्षिप्रा नदी के किनारों पर सफाई कार्य कर श्रम दान किया।



जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में क्षिप्रा शुद्धिकरण अभियान 21 जून तक चलाया जायेगा। जिसमें जिले के अलग-अगल ग्रामों में प्रतिदिन शासकीय विभागों अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्‍थानीय ग्रामीणों द्वारा सहभागिता कर श्रमदान किया जायेगा।



जल गंगा संवर्धन अभियान एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पहल है, जिसका उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण और पुनर्जीवन करना है।



इस अभियान में नदियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जिले में विभिन्न गतिविधियाँ चलाई जा रही है। साथ ही नागरिकों को जल की महत्ता और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा