नागदा में प्रशासन का चला डंडा चंबल नदी के किनार पर स्थित सरकारी गोचर भूमि अवैध कब्जाधारियों से छुड़ाई....
भारत सागर न्यूज/नागदा(खाचरोद)/संजय शर्मा। खाचरोद तहसील मैं लगने वाला ग्राम दडिया में चंबल नदी के किनारे पर कई वर्षों से गोचर भूमि पर अवैध कब्जा धारी फसल बो रहे थे यह जमीन शासकीय गोचर भूमि थी
गांव वालों के शिकायत के बाद प्रशासन ने यह गोचर भूमि के अवैध कब्जाधारियों पर कार्यवाही कर यह गोचर भूमि पर कब्जा किया सर्वे क्रमांक नंबर 194/2,195/2,200/2,192,193,196/1,200/1,202,210,211 शासकीय जर्मनी भूमि जिसका कुल रकबा 25 बीघा 09 बिस्वा स्थिति है।
यह गोचर भूमि को छुड़वाने के लिए गांव के कई लोग एवं शिकायतकर्ता कैलाश चौधरी कई वर्षों से शिकायत कर जनसुनवाई में उपस्थित हो रहे थे अनिल विभागीय अधिकारी खाचरोद के संयुक्त जांच दल ने कार्रवाई कर पूरी जमीन को नापती कर शासन के कब्जे में ली है
यह जमीन नागदा के एक बाहुबली नेता के परिवार ने कब्जा कर अवैध तरीके से कब्जाधारियों को कई वर्षों पहले कौड़ियों के दाम यह जमीन बेच दी थी के कब्जाधारियों के कहे अनुसार जमीन की उनके पास रजिस्ट्री वह नामांतरण था
और इस जमीन को यह कई वर्षों से बो रहे थे मध्य प्रदेश शासन के नए नियम अनुसार शासकीय गोचर भूमि छुड़ाने के लिए प्रशासन ने पूराने शासकीय रिकॉर्ड अनुसार पुनः गोचर भूमि को कब्जे में ली है।
इसे भी पढ़ें :- फ्लाई ओवर निर्माण की विसंगतियों को लेकर पूर्व मंत्री जोशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ने की प्रेसवार्ता।
(1)तहसीलदार खाचरोद अनुभाग
(2) गोचर भूमि कब्जा धारी






Comments
Post a Comment