श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए महाकाल महालोक व परिसर में छाया, मेटिंग, जल की पर्याप्त व्यवस्था की गई।
-महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा वर्तमान में ऋतु परिवर्तन को देखते हुए श्री महाकाल महालोक, मंदिर परिसर एवं अन्य स्थानों पर पर्याप्त छाया, मेटिंग व शीतल जल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक द्वारा मंदिर के निरीक्षण में पाया गया कि मंदिर के बाह्य क्षेत्र के दुकानदारों द्वारा श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल दुकान पर ही रखवा लिए जाते है, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामाना करना पड़ता है। कौशिक द्वारा दुकानदारों को श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल नहीं रखने के निर्देश दिए गए।
इसी के साथ शीतल जल के अतिरिक्त काउण्टर लगाने, जूता स्टैण्ड से मंदिर प्रवेश द्वार तक मेटिंग एवं टेन्ट की अतिरिक्त व्यवस्थाए किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। ग्रीष्मऋतु में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धुप से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में छाया, मेटिग एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई है।
जिससे श्रद्धालु उक्त व्यवस्थाओं का उपयोग कर श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शनों का लाभ ले रहे हैं साथ ही मंदिर के आंतरित एवं बाह्य परिसर में भक्तों की सुविधा हेतु मेटिंग बिछाई गई है साथ ही जगह-जगह पर पर्याप्त मात्रा में शीतल जल की व्यवस्था भी की गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहरी परिसर मानसरोवर, श्री बडा गणेश से चार नम्बर गेट तक व बाहरी परिसर में जूता स्टैण्ड से मंदिर के सभी मुख्य द्वार तक सभी स्थानों पर मेटिंग बिछाई गई है
साथ ही जगह-जगह पर अतिरिक्त शीतल पेयजल के काउण्टर स्थापित किए गए है। मंदिर के बाहरी परिसर में छाया हेतु अतिरिक्त टेन्ट की व्यवस्था की जा रही है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो इस हेतु श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा पर्याप्त छाव, मेटिंग एवं शीतल जल की व्यवस्थाए की गई है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सूचना बोर्ड लगाये गये हैं। जिसमें श्रद्धालुओं को भस्मार्ती, मंदिर में प्रवेश, दान, दान हेतु अनाधिकृत व्यक्ति या कर्मचारी से संपर्क न करने, किसी को भी शीघ्र दर्शन या भस्मार्ती के लिए निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त राशि नहीं देने व काउण्टर पर ही भुगतान करने के निर्देश संबंधी सूचना बोर्ड लगाये गये है। मंदिर में अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नम्बर 18002331008 पर सूचना कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।






Comments
Post a Comment