108 एंबुलेंस में गूंज उठी किलकारी, महिला ने बच्चे को दिया जन्म...




भारत सागर न्यूज/देवास। 108 एंबुलेंस में किलकारी गूंज उठी। भूरी पति दानिश शेख निवासी न्यू देवास उम्र 22 साल ने जय अंबे एम्बुलेंस एमरजैंसी सर्विसेज 108 एंबुलेंस में लडक़े को जन्म दिया। पुलिस कंट्रोल रूम 1409 एंबुलेंस को कॉल सेंटर भोपाल से जानकारी मिलने पर न्यू देवास गाड़ी रवाना हुई। 



जिसमें भूरी शेख ने बच्चे (लडके) को जन्म दिया। ईएमटी प्रितेश मालवीय एवं पायलट राकेश सुनारदिया ने मरीज के घर की महिलाओं से मदद लेकर गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई। तत्पश्चात जिला समन्वयक निलेश चौहान से संपर्क कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। 



स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए 108 एम्बुलेंस का जिला प्रबंधक निलेश चौहान को बनाया गया है। चौहान ने कहा कि देवास जिले में लोगों को बेहतर सुविधा देने हेतु 108 एम्बुलेंस हर संभव मदद के लिए 24 घंटे तत्पर रहेगी।






Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा