श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी महाराज का भव्य नगर प्रवेश 20 मई को




भारत सागर न्यूज/देवास। जैन श्री संघ के परम उपकारी मालव भूषण, तपोनिष्ठ आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीश्वरजी महाराज साहब के कृपा पात्र परम शिष्य, युवा हृदय सम्राट आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी महाराज साहब आदि ठाणा देवास श्री संघ की विनती को स्वीकार पर देवास नगर में पधार रहे है। 



ट्रस्ट मण्डल द्वारा बताया गया कि आचार्य श्री का नगर प्रवेश 20 मई मंगलवार होगा। नवकारसी प्रात: 8 से 8.30 तक मंडी व्यापारी एसोसिएशन धर्मशाला में होगी। भव्य सामैया प्रात: 8.30 से मंडी व्यापारी धर्मशाला से प्रारंभ होकर श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर होते हुए आदेश्वर जैन मंदिर पर समाप्त होगा। 



प्रवचन प्रात: 9 बजे से होंगे। प्रवचन पश्चात संघ पूजन आराधना भवन श्री आदेश्वर जैन मंदिर बड़ा बाजार देवास में होगी। आचार्य श्री स्थिरता की दिनांक 20, 21, 22 मई तीनों दिन आदेश्वर मंदिर आराधना भवन में रहेगी। 



तीनों दिन प्रवचन प्रात: 9 बजे रखे गए हैं। आदेश्वर जैन ट्रस्ट मंडल, मालवा महासंघ, नवरत्न परिवार, देवास ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन