खेल शिविर का अवलोकन कर स्कूली बस्तो का किया वितरण, सत्र में 5 हजार बस्ते बांटने का लक्ष्य

- बच्चों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के साथ भारत की युद्ध में जीत की प्रार्थना की



भारत सागर न्यूज/देवास। कुशाभाऊ  ठाकरे स्टेडियम में हिंद फौज द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का आयोजन चल रहा है। शिविर के अंतर्गत खेल ग्राउंड से भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने स्कूली बस्तो का वितरण कार्यक्रम की शुरूआत की। 



संस्था मानस एवं हिंद फौज के बच्चों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के साथ भारत के वीर सैनिकों को याद कर युद्ध में जीत गई प्रार्थना की। खंडेलवाल द्वारा स्कूली सत्र में 5 हजार बस्तो का नि:शुल्क वितरण किए जाने का लक्ष्य रखा है। 



पूर्व जिलाध्यक्ष खण्डेलवाल ने कुशाभाऊ  ठाकरे स्टेडियम में चल रहे हिंद फौज के खेल शिविर का अवलोकन कर बच्चों के उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए बैग वितरण की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद आलोक साहू, भाजपा नेता राहुल गोस्वामी, हिंद फौज कमांडर जितेंद्र गोस्वामी, संस्था मानस से राजेश पटेल, हेमंत शर्मा, डा. आर जुगल किशोर राठौड़ उपस्थित थे। 



स्कूली बैग का सेवा बस्ती में लगातार किया जाएगा एवं किसी जरूरतमंद बच्चों को बस्ते की आवश्यकता है तो वह संस्था कार्यालय में संपर्क कर सकता है। संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों को बस्ते के साथ स्टेशनरी भी उपलब्ध कराई जाएगी।








Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन