कड़ी मेहनत, निरन्तर प्रयास से सफलता संभव, सचिन अग्रवाल का एमपीपीएससी में चयन




भारत सागर न्यूज/देवास। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना असंभव नहीं है बस आपकी इच्छा शक्ति, मेहनत, समय का पालन और आशा वादी होना ज़रूरी है तब ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। 



उक्त विचार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, देवास में प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में पदस्थ सचिन अग्रवाल का चयन एमपीपीएससी द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में सहायक संचालक (तकनीकी)  ने अपनी सफलता पर व्यक्त किये। देवास जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा की बात है 



कि सचिन अग्रवाल द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवास में प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में सफलता पूर्वक कार्य करते हुए भी अपनी शिक्षा जारी रखी और अपने समय का सदुपयोग करते हुए  




अपने लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयास रहे और  इन्होनें सहायक संचालक (तकनीकी) पद की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सचिन मूलत: मुरैना जिले के निवासी हैं इनके पिता अशोक कुमार अग्रवाल स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता हैं। 



उनके चयन पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था देवास के साथी प्रशिक्षण अधिकारी श्री अतुल शर्मा, रितेश वाल्टर कुजूर, अशोक रावल, शैलेन्द्र शर्मा, गरिमा जुलानिया सहित अन्य साथी कर्मचारी एवं सहयोगियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा