स्टेशन पर हुई लूट का खुलासा इंदौरी बदमाश गिरफतार हजारों रुपए नकद जब्त....!




भारत सागर न्यूज/उज्जैन ( संजय शर्मा )। जीआरपी रेल्वे पुलिस ने सनसनीखेज लूट का खुलासा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से हजारों रुपए लूट की रकम जब्त की गई है।



आज शाम को जीआरपी पुलिस थाने में रेलवे एसपी सन्तोष कोरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 3 मई को उज्जैन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर आठ पर स्थित टिकिट काउंटर में घुस कर अज्ञात बदमाश रेल्वे कर्मचारी की आंखों में मिर्ची फैंक कर 35 हजार रुपए नकद लूट ले गया था। 



पुलिस ने डेढ़ से अधिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने के बाद इन्दौर के बाणगंगा इलाके में रहने वाले बदमाश हिमांशु कश्यप को गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में लूट की वारदात करना कबूल किया है। 



पुलिस ने उसके पास से 28 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। एसपी ने बताया कि बदमाश के खिलाफ इन्दौर में हत्या सहित अन्य अपराधिक मामले दर्ज हैं। 



वहीं बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपए का इनाम दिया गया है।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा