मुख्यमंत्री मोहन यादव आज हाटपीपल्या में

 संशोधित समाचार




भारत सागर न्यूज/देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में आगमन होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव व विधायक मनोज चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया 




कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 मई को दोपहर 3 बजे हाटपीपल्या पहुंचेंगे। सेंधव व विधायक चौधरी ने बताया कि यादव ने पूरे प्रदेश के साथ ही देवास जिले के अनेक विकास कार्य किए हैं।




इसी के अंतर्गत 247 करोड़ की पेयजल योजना का मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ होगा। साथ ही अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी होगा। 





इसके पूर्व हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड तक तिरंगा यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी सेंधव व विधायक चौधरी ने तिरंगा एवं कलश आमसभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है। 



साथ ही भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आग्रह किया है 


वे अपने क्षेत्र की जनता को बड़ी संख्या में लेकर तिरंगा यात्रा एवं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा