भोपाल बस हादसे से सबक आरटीओ विभाग हुआ सक्रिय स्कूल बसों की चेकिंग हुई




भारत सागर न्यूज/उज्जैन ( संजय शर्मा )। आरटीओ और यातायात पुलिस द्वारा अभियान चला कर स्कूली बसों के कागजात और फिटनेस की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इसके लिए टीम स्कूलों में जाकर जांच कर रही है।



भोपाल में हुये स्कूल बस हादसे के बाद मप्र परिवहन आयुक्त द्वारा पूरे प्रदेश में स्कूल बसों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी के चलते उज्जैन में भी आरटीओ और यातायात पुलिस द्वारा स्कूल बसों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। 



इसके लिए टीम अलग-अलग स्कूलों में जाकर बसों के कागजात और फिटनेस की चेकिंग कर रही है। इस दौरान जहां कुछ कमी मिल रही है उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। 



आरटीओ सन्तोष मालवीय ने बताया कि यह चेकिंग अभियान निरंतर चलता रहेगा।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा