कलयुगी बेटे की करतूत धारदार हथियार से मां की हत्या पुलिस ने किया बेटे को गिरफ्तार...!




भारत सागर न्यूज/उज्जैन ( संजय शर्मा )। खाना बनाने से मना करने पर कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।



हत्या की यह वारदात कायथा थाना क्षेत्र के ग्राम जवासिया में कल रात को हुई। जहां रहने वाला रामेश्वर नामक युवक कल रात को शराब के नशे में घर पहुंचा और मां से खाना बनाने को कहा। 



मां द्वारा मना करने पर नाराज रामेश्वर ने धारदार हथियारों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। 



खबर मिलने पर कायथा पुलिस मौके पर पहुंची और बेटे को गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी भविष्य भास्कर ने बताया कि आरोपी बेटे के खिलाफ पूर्व में मारपीट एवं आबकारी एक्ट के मामले दर्ज हैं।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा