बौद्धिक दिव्यांगों के सशक्तिकरण हेतु केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नेह नागदा की टीम ने लिया प्रशिक्षण....

- AR-VR और एनीमेशन आधारित शिक्षा से होगा दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण



भारत सागर न्यूज/नागदा। दिव्यान्गजन सशक्तिकरण और पुनर्वास के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था के  राष्ट्रीय पुरूस्कार से सम्मानित लायंस ऑफ़ नागदा की स्थायी परियोजना स्नेह के 10 विशेष शिक्षकों ने हैदराबाद स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (MANUU) के कंप्यूटर साइंस विभाग में सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया । 



स्नेह संस्थापक एवं इस्लेक्ट्रॉनिक्स एवं तकनीकी मंत्रालय के विशेषज्ञ समिति के चेयरमैन डॉ. पंकज मारू ने बताया की भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा  ₹98 करोड़ की परियोजना में टीम स्नेह के विशेष शिक्षकों ने बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांगजनों (PwIDDs) के लिए विकसित की जा रही अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षा पद्धतियों को देखने और समझने पहुँची । 



कार्यशाला के दौरान टीम ने यह प्रत्यक्ष अनुभव लिया कि किस प्रकार एक साधारण स्केच से लेकर AR-VR गेम और एनिमेशन वीडियो तक की प्रक्रिया को विकसित किया जाता है । परियोजना में बौद्धिक दिव्यांगजनों के लिए दैनिक जीवन की गतिविधियाँ, आत्मनिर्भरता, स्व-प्रवक्ता बनने का प्रशिक्षण, और डिजिटल गेम्स के माध्यम से संज्ञानात्मक विकास जैसे कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एनिमेटेड  वीडियो तैयार किए जा रहे है। ये सभी संसाधन निशुल्क रूप से वेब पोर्टल व मोबाइल एप के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे । 



कार्यशाला में भाग लेकर टीम ने तकनीकी विशेषज्ञों से संवाद करते हुए यह जाना कि इन डिजिटल संसाधनों को स्थानीय स्तर पर कैसे प्रभावशाली तरीके से उपयोग किया जा सकता है। इस अनुभव से स्नेह नागदा की टीम भविष्य में अपने विशेष बच्चों की शिक्षा में नवीनतम तकनीकों का समावेश कर पायेगी ।शिक्षकों को  प्रशिक्षण चीफ प्रोजेक्ट इन्वेस्टिगेटर वसीम मजहर, डॉ फरीहा एवं डॉ उमसलमा द्वारा प्रदान किया गया ।इस अवसर पर संस्थान के उप निदेशक महेश चंद्र राठौड़, परियोजना अधिकारी विप्लव चौहान, विशेष शिक्षक रमेश सिलावट, राकेश सोनी, सुनील कुमार गौत्तम, जीवेंद्र प्रसाद बिसेन, सविता उपाध्याय, पप्पू पानोला, पूजा काहिरवाल और स्वाति सोलंकी उपस्तिथ्ब थे ।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा