जिला इंटक देवास के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न





भारत सागर न्यूज/देवास। जिला इंटक देवास के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक गुरूवार को इंटक कार्यालय सेठ मिश्रीलाल नगर में सम्पन्न हुई। प्रदेश संगठन मंत्री लाखन सिंह ठाकुर ने बताया कि देवास में पिछले कुछ समय से इंटक के नाम पर कांग्रेस नेताओं को भ्रमित कर आयोजन किए जा रहे है। 




यह ये उल्लेख करना आवश्यक है कि महेश राजपूत जो कि इंटक के नाम पर राजनीति कर रहे है उनका वास्तविक भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) से कोई सरोकार नही है। प्रदेश इंटक अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए जिला कांग्रेस पदाधिकारियों को ऐसे छद्म (नकली) इंटक के कार्यक्रमों से दूरी बनाने की अपील की है। 



बैठक में मुख्य रूप से शेषमणि पाण्डे, दिलीप परमार, राजेन्द्र जाधव, फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मकसूद पठान, फेडरेशन जिलाध्यक्ष कैलाश वर्मा, इंजी. मजदूर संघ इंटक अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी, इंटक प्रदेश समिति सदस्य द्वय राजेन्द्र पुरी गोस्वामी, मुनीष नामदेव, 



इंटक पदाधिकारी पंडरी कापसे, दीपेन्द्र दीवान, आनंद सिंह चौहान, विष्णु प्रसाद श्रीवास्तव, प्रेम उबनारे, पंजाबराव काले, लीलाधर जावरिया, संतोष भावसार, हरनाम सिंह चौधरी, जयंत रेडरेकर, प्रवीण उघडे, त्रिलोकचंद भालसे सहित बडी संख्या में इंटक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न कंपनियों के श्रमिक उपस्थित थे।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा