भौंरासा में सैनिकों के शौर्य के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा,,,,,
ऑपरेशन सिंदूर : भौंरासा में नागरिकों ने भारत माता की जय सहित वन्दे मातरम के जयकारों के साथ दिखाया देशभक्ति का जज्बा,,,,,,
भारत सागर न्यूज/भौरासा (चेतन यादव)। पिछले दिनों पहलगांव में हुई आतंकी घटना के बाद भारतीय सैनिकों द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही एवं सैनिकों के साहस व शौर्य के प्रति पूरा देश प्रसन्न है!
आज सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कृतज्ञता प्रकट करते हुए दलगत राजनीति से हटकर सभी नागरिकों ने नगर में भारत माता की जय सहित वन्दे मातरम के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली!
यात्रा शाम 5.00 बजे नगर के बस स्टैंड से प्रारंभ हुई जो नगर के छोटा हनुमान चौक,रपट मार्ग से होते हुए बड़ा हनुमान चौक पहुंची! जहां पर भारत माता की आरती कर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ! तिरंगा यात्रा का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया!
जिसमे भाजपा के जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव व पूर्व देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से भारतीय सेना के पराक्रम की प्रशंसा की ! यात्रा में सेवानिवृत सैनिकों का सम्मान भी किया गया!
तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत मोड़रिया, वसूली पटेल यशवंत सिंह राजपूत,नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी,उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, बाबूलाल डोडिया, जगदीश माली, मोहनलाल यादव, करण सिंह यादव,मंडल महामंत्री संजय यादव, डॉ.रूप सिंह नागर,
प्रदीप मंत्री,मनोहर सिंह कराड़ा, पार्षद सुरेश मालवीय,अनिल चावड़ा, प्रमोद पालीवाल,सुमेर सिंह नागर, सचिन बघेल,बद्रीलाल लोधी,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, भीम यादव, मुकेश कुमावत,निर्मल चौधरी, अजय यादव,संतोष राठौर, आराम सिंह कुमावत, हिम्मत सिंह ठाकुर,अर्जुन सेंधव,
कमल पटेल ,सूबेदार सिंह ठाकुर, नरेंद्र माली, प्रेमचंद सेठी यासीन मंसूरी, साजिद चिश्ती,छोटू पालीवाल, धर्मेंद्र राठौर, मुरारी लोधी,विनोद नागर, विष्णु राठौर ,संतोष वर्मा, मुकेश खत्री,काईद बोहरा, बुरहान बोहरा, शफ्दर बोहरा,सहित नगर पंचायत के कर्मचारी व अन्य लोग उपस्थित रहे!






Comments
Post a Comment