देवास में चोरी की वारदातों में इजाफा, ग्रीन कॉलोनी में दो मकानों में सेंधमारी....!
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास, 26 मई: शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला देवास ग्रीन कॉलोनी का है, जहां बीती रात चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सौदान सिंह, जो कि देवास ग्रीन कॉलोनी के निवासी हैं, कुछ दिनों से गांव गए हुए थे। जब वे आज सुबह करीब 10 बजे लौटे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि घर से लगभग 1 किलो चांदी के आभूषण, सोने की चेन और टॉप्स गायब हैं।
पास ही स्थित एक अन्य मकान में भी इसी तरह की चोरी की वारदात हुई, जिसमें जेवर और नकदी चोरी होने की खबर है। संयोगवश, दोनों घरों के सदस्य उस वक्त मौजूद नहीं थे।
घटना की पुष्टि एक सीसीटीवी फुटेज से भी हुई है, जिसमें दो संदिग्ध चोरों को कॉलोनी में घूमते हुए देखा गया। स्थानीय निवासियों ने रात करीब 2 से 3 बजे के बीच चोरों को देखकर उनका पीछा भी किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
इसे भी पढ़ें :- एक विवाह ऐसा भी जहा मात्र 17 मिनिट हो गया संपन्न...!
फिलहाल चोरी गई वस्तुओं की कीमत का आंकलन किया जा रहा है। मकान मालिकों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामला दर्ज कर लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने एक संदिग्ध चोर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अभी फरार है। पुलिस द्वारा पूछताछ और आगे की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
स्थानीय लोगों में बढ़ती चिंता: -
लगातार हो रही चोरियों ने क्षेत्रीय नागरिकों को चिंता में डाल दिया है। लोगों ने प्रशासन से कॉलोनी में गश्त बढ़ाने और निगरानी के सख्त इंतजाम करने की मांग की है।
Comments
Post a Comment