किसानों के जेब पर डाका वजन के नाम से काटी जा। रही जेब....

- तोल काटे में भी कम तोली जा रही इमली



भारत सागर न्यूज/उन्हेल( संजय शर्मा )। खाचरोद विकासखंड में लगने वाली उन्हेल कृषि उपज मंडी की देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट  इस मशहूर इमली कृषि उपज मंडी को बदनाम करने वाले इन इमली चोरों की हकीकत बताने जा रहे हैं।



यहां आसपास के किसान किराए से वाहन उपलब्ध करा कर यहां इमली लाते हैं लेकिन उनकी इमली यहां तराजू के तोल कांटे में चोरी की जा रही है इमली को हल्का बता कर उन्हें ठगा जा रहा है। 




यह सब ठगी का खेल अधिकारी कर्मचारियों को मालूम होता है क्योंकि उन्हें भी इस ठगी का हिस्सा मिल रहा है व्यापारी झूठ फरेब कर किसानों से कम दामों में इमली खरीद रहे हैं साथ ही प्रत्येक बोरी में चार किलो इमली चोरी भी की जा रही है ।



साथ ही शासन की दर के अनुसार आठ रुपए प्रति बोरी हेमाली होती है लेकिन हेमाली में भी किसानों को लूटा जा रहा है यहां पर बीस रुपए प्रति बोरी हेमाली किसानों से वसूल की जा रही है यहां के व्यापारी और अधिकारी कर्मचारी भी लगे हुए हैं साथ ही इमली खरीदते समय रिटायर्ड कर्मचारियों को भी अधिकारी बुला लेते हैं 



क्योंकि उन्हें पूरा अनुभव होता है कि इमली को किस तरीके से चोरी कर मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है  वहां के मंडी सचिव मनोज कुमार खींची से बात करना चाहिए तो वह कुर्सी से उठकर चल दिए वहां पूर्व रिटायर्ड कर्मचारी भी बैठा हुआ था देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट संजय शर्मा के साथ ।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा