बीजेपी गुना नगर मंडल की संकल्प सभा में 'विकसित भारत 2047' का लिया गया संकल्प :

विकसित भारत के अमृतकाल की संकल्प सभा आयोजित, प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों को किया गया याद। 




भारत सागर न्यूज/गुना। भारतीय जनता पार्टी गुना नगर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल' विषय पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई।




नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन राजपूत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जन-आधारित और पारदर्शी शासन की प्रतीक बनी है। बीते 11 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी गई, जिसके परिणामस्वरूप हम विकसित भारत और अमृतकाल की दिशा में ठोस प्रगति देख रहे हैं।




उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण और जनहित में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जो देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किए जाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। सभा में विधायक पन्नालाल शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय कॉफी बोर्ड सदस्य मनोज दुबे, जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली सहित कई अन्य गणमान्यजन मंचासीन रहे। 




कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल महामंत्री हरीश उरैया ने किया। नगर मंडल महामंत्री नीरज जैन द्वारा ‘विकसित भारत 2047’ संकल्प का वाचन किया गया और सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठजनों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। 


कार्यक्रम के अंत में नगर मंडल मंत्री श्रीमती छाया जी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पार्षदगण, मातृशक्ति, नगर मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!