रोलर बास्केटबॉल में भारत विजेता, देवास के युवाओं ने दिखाया दम।
भारत सागर न्यूज/देवास। इनविटेशन इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 21 से 23 जून 2025 तक नेपाल के पोखरा में हुआ, जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों, विशेषकर देवास जिले से जुड़े प्रतिभागियों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा और उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
मध्यप्रदेश रोलर बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनवर खान ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में भारत और नेपाल के बीच तीन सीरीज के मुकाबले खेले गए, जिनमें भारत ने नेपाल को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारत की विजेता टीम में मध्यप्रदेश से देवास जिले के खिलाड़ी हर्ष पटेल, शिथिर पटेल, हरिप्रिया यादव, झील शर्मा और प्रियांशी जयसवाल शामिल थे। केवल रोलर बास्केटबॉल ही नहीं, स्पीड स्केटिंग में भी देवास के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। झील शर्मा, हरिप्रिया यादव और प्रियांशी जयसवाल ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए, वहीं शिथिर पटेल ने रजत पदक जीता।
हर्ष पटेल का प्रदर्शन भी प्रशंसनीय रहा, जिससे देवास जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर रोशन हुआ।इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश रोलर बास्केटबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमेंद्र निगम काकू, उपाध्यक्ष पवन यादव, गौरव कदम, सचिव देवराज सांगते, सह सचिव विशाल शर्मा, पावन पाटिल, कोषाध्यक्ष किरण राव सहित अन्य सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जुड़े जावेद पठान, खुशबू पाटिल, युवराज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सूरज वामनिया, सुमित शर्मा, उदय भावसार, साक्षी चौहान, निखिल सिंह,
ऋतुराज सिंह, हार्दिक मंडलोई, हर्षिता कौशल, विशाल सिंह, आलोक सिंह, सुनील मालवीय, शैलेन्द्र चंद्रवंशी सहित अनेक खेलप्रेमियों और समाजजनों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। यह जीत न केवल भारतीय रोलर बास्केटबॉल टीम के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति उनके जज़्बे का प्रमाण भी है।
%20(1).jpg)


Comments
Post a Comment