डॉ. अंबेडकर के अपमान के विरोध में कांग्रेस का तीन दिवसीय संविधान सत्याग्रह!
जहां संविधान की मूल भावना और वर्तमान में उसके साथ हो रहे कथित अन्याय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में संत रविदास महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
यह आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान के आरोपों के विरोध में चलाए जा रहे तीन दिवसीय संविधान सत्याग्रह आंदोलन के तहत किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उज्जैन प्रभारी संजय दत्त,
जिला प्रभारी अमित शर्मा, राजा चौकसे और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।चौपाल में विभिन्न समाजों से आए लोगों ने भी अपनी बात रखी और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़े - हर एक्सीडेंट के पीछे की चुप्पी अब टूटेगी, प्रशासन ने कसी कमर....!
मीडिया से बातचीत के दौरान संजय दत्त और मुकेश भाटी ने बताया कि आंदोलन का अगला बड़ा चरण 25 जून को ग्वालियर में आयोजित होगा।
इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। कांग्रेस नेताओं ने इसे जनता की आवाज और संविधान की रक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।



Comments
Post a Comment