मांग पत्र सौंपते हुए देवास इंटक पदाधिकारियों ने किया राहुल गांधी का अभिनंदन




भारत सागर न्यूज/देवास। संगठन सृजन अभियान भोपाल में भारतीय मजदूर कांग्रेस इंटक द्वारा प्रदेशाध्यक्ष श्यामसुंदर यादव, महामंत्री बीडी गौतम के नेतृत्व में लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी का अभिनंदन कर मांग पत्र सौंपा गया।



 मांग पत्र में मांग की गई कि मजदूर विरोधी सरकार द्वारा अहितैषी श्रम कानून जबरन लादे जा रहे है। जिसमें श्रमिकों में गहरा आक्रोश है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री लाखन सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र नाती, फेडरेशन इंटक कार्यवाहक अध्यक्ष मकसूद पठान, क्षेत्रीय अध्यक्ष कैलाश वर्मा, 



प्रदेश सदस्य राजेन्द्रपुरी गोस्वामी, इंजीनियर मजदूर संघ इंटक अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी, संतोष भावसार, त्रिलोकचंद भालसे, पंडरी पापसे, जयंत रेडेकर, लाखन सिंह गौड, मुनीष नामदेव आदि बडी संख्या में इंटक पदाधिकारी देवास से भोपाल समारोह में शामिल हुए। 


इंटक की ओर से अखिल भारतीय संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण पाठक को प्रदेश कांग्रेस द्वारा गेट क्रमांक 6 पर ड्यूटी पर लगाया गया था। जिसमें श्रेष्ठ कार्य करने पर प्रदेश कांग्रेस ने सराहना की। देवास सहित प्रदेशभर से आए इंटक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का ग्वालियर से आए अशोक चौधरी ने आभार व्यक्त किया।  

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा