हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने तांत्रिकों का सहारा, उज्जैन में हुआ तंत्र क्रियाकलाप...!





भारत सागर न्यूज/उज्जैन(संजय शर्मा)।  जिस बेवफा सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के लिए षड्यंत्र रचा वहीं उसकी सलामती के लिए पति का परिवार भगवान से मिन्नतें कर रहा था। 23 मई से लापता होने के बाद राजा और सोनम की तलाश में परिवार ने हर संभव कोशिश की। यहां तक कि तंत्र मंत्र क्रिया भी कराई गई।

देश के बहुचर्चित राजा सोनम हनीमून कांड में दोनों का पता लगाने के लिए अनुष्ठान करने वाले चिंतामण रोड़ स्थित स्थानीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ रामेश्वर दास ने बताया कि राजा और सोनम के लापता होने के बाद पूरा परिवार परेशान था।



हम गुम हुये लोगों का पता लगाने के लिए क्रिया करते हैं। इसके लिए लापता व्यक्ति का फोटो और उसका एक कपड़ा लगता है।28 मई को राजा के परिवार से अभिषेक नामक युवक राजा और सोनम का फोटो और राजा के कपड़े लेकर आश्रम आया और पूरा घटनाक्रम बताया। 




इसके बाद मेने राजा और सोनम कों खोजने के लिए तंत्र अनुष्ठान शुरू किया था। जिसमें राजा के कपड़े और एक मंत्र लिखी पर्ची कों गौबर में लपेट कर गाड़ दिया गया था। इसके बाद में मेने परिवार को बता दिया था कि अगले पांच दिनों के अन्दर खबर मिल जायेंगी 




और हुआ भी ऐसा ही मेरे द्वारा अनुष्ठान करने के पांच दिन के अन्दर यानी 2 जून को राजा की खबर उसके परिवार को मिल गई थी ।अब राजा की लाश मिलने के बाद सोनम भी आ गई है। उनके कपड़े और फोटो किसी के हाथ नहीं लगे, इसलिये इन्हें शिप्रा में प्रवाहित कर दिया गया है।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन