बजरंग दल की तात्कालिक सहायता ने बचाई जान, नागदा में हादसे ने उठाए गंभीर सवाल....!

नागदा उज्जैन बाईपास पर एक बार फिर हुआ खतरनाक सड़क हादसा.......





भारत सागर न्यूज/उज्जैन( संजय शर्मा )।  उज्जैन बाईपास रुद्राक्ष होटल के समीप एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई, खतरनाक मोड और अंधेरे के कारण हुआ हादसा । कार में सवार सभी सदस्य घायल हो गए, जिन्हें कार का दरवाजा तोड़कर बाहर निकल गया, एक छोटे बच्चों को छोड़कर अन्य सभी बेहोशी की अवस्था में थे । एंबुलेंस के ना आने पर सर्वप्रथम बजरंग दल पदाधिकारी मनीष व्यास.. घायलों को अपनी कार से सरकारी अस्पताल ले गए साथ में देवेंद्र सेन, अविनाश पवार और मौजूदा लोगों की मदद से अन्य घायलो को दूसरे प्राइवेट वाहन में सरकारी अस्पताल तक पहुचाया गया। जहां से पांच में से दो स्थिति को गंभीर बताते हुए जनसेवा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया । प्रायमरी ट्रीटमेंट के बाद दोनों की स्थिति देखते हुए उज्जैन के लिए दोनों को रवाना कर दिया गया। सरकारी अस्पताल में नगर पालिका से ओपी गेहलोत घायलों की स्थिति देखने के लिए उपस्थित हुए तथा उन्होंने डॉक्टर से बात कर गंभीरता दिखाई। 




नागदा जैसी जगह पर सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था न मिल पाना, बेहद निंदनीय है,  घटना के 1 घंटे बाद तक एंबुलेंस का कोई अता-पता नहीं था ।  गंभीर हालत में बच्चे को पुलिस प्रशासन की डायल 100 में बिठाकर जनसेवा ले जाना पड़ा । दोनों घायलों को प्राइवेट एंबुलेंस से उज्जैन ले जाया गया जहां अभी भी उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है । विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी मनीष व्यास, देवेंद्र सेन, किशन सिंह, अविनाश पवार, संदीप कछावा, रोशन, कमल व अन्य राहगीरो की तत्परता से घायलों की मदद की,





यह सवाल सबके मन में उठा की नागदा में चिकित्सा की सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है, एंबुलेंस समय पर आती नहीं और एक अस्पताल दूसरे अस्पताल के लिए घायलों को रेफर कर देता है । जबकि 3 एम्बुलेंस सरकारी अस्पताल के बाहर पार्किंग में खड़ी खड़ी धूल खा रही है । 





उज्जैन मार्ग पर आए दिन हो रहे हादसे भी कह रहे हैं की सड़क का चौड़ीकरण और अंधे मोड़ खत्म करने का कार्य कितनों की जान लेने के बाद किया जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन