देवास में विराट संगीत महोत्सव का आयोजन आज, विश्व संगीत दिवस पर होगा कार्यक्रम!
भारत सागर न्यूज/देवास। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर देवास में एक भव्य सांगीतिक आयोजन की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। देवास जूनियर आर्टिस्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत विराट संगीत महोत्सव आगामी 21 जून, शनिवार को आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम शहर के प्रमुख सांस्कृतिक स्थल मल्हार स्मृति मंदिर, देवास में शाम 7 बजे से आरंभ होगा। कार्यक्रम का आयोजन संगीत प्रेमियों को समर्पित करते हुए किया जा रहा है, जिसमें युवा कलाकारों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाएगा।
देवास आर्टिस्ट ग्रुप के बैनर तले आयोजित यह संगीत संध्या विभिन्न वाद्ययंत्रों, गायन तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी होगी।
देवास जूनियर आर्टिस्ट ग्रुप के आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन शहर के संगीत क्षेत्र को नया उत्साह देगा और उभरते कलाकारों को प्रेरित करेगा। उन्होंने शहरवासियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।



Comments
Post a Comment