राज्य शासन का फैसला: डॉ दिवाकर हटे, डॉ पटेल को सौंपी जिम्मेदारी, कर्मचारियों में उल्लास....!
सिविल सर्जन डॉ दिवाकर कों हटाया डॉ अशोक पटेल को चार्ज दिया कर्मचारियों ने की आतिशबाजी......
भारत सागर न्यूज /उज्जैन(संजय शर्मा)। राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर सिविल सर्जन डॉ दिवाकर कों हटा दिया। उनके स्थान पर डॉ अशोक पटेल को भेजा गया है।
अपनी कार्यप्रणाली से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ दिवाकर कों आखिर कार हटा दिया गया। राज्य शासन द्वारा आज एक आदेश जारी कर उनके स्थान पर सीएमएचओ डॉ अशोक पटेल को सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
डॉ दिवाकर के तबादले से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने अस्पताल परिसर में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। वहीं डॉ दिवाकर चार्ज देने भी नहीं पहुंचे। तों डॉ पटेल ने एक तरफा पद भार ग्रहण किया।


Comments
Post a Comment