देवास की नीतिका चावड़ा मध्यप्रदेश टीम की स्टार बनीं , राष्ट्रीय रग्बी मैदान में बिखेरा प्रतिभा का जलवा...!

 


भारत सागर न्यूज/देवास। देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर रग्बी प्रतियोगिता में  चैतन्य टेक्नो स्कूल की छात्रा नीतिका चावड़ा ने मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 




यह प्रतियोगिता 7 से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित हुई, जिसमें देशभर के 29 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। नीतिका ने लीग मुकाबलों में अपने खेल कौशल और दृढ़ता का शानदार परिचय देते हुए टीम को मजबूती प्रदान की। 




मध्यप्रदेश की टीम ने प्रतियोगिता में कुल 14वां स्थान हासिल किया। खेल प्रशिक्षक सुनील मालवीय ने नीतिका के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उसने खेल भावना और तकनीकी क्षमता का शानदार संतुलन दिखाया।




विद्यालय में नीतिका की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की गई और उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एजीएम असीबाबू यदाला, 


बीडीएम पीएस स्वामी, प्राचार्या ज्योतिर्मय डिकोंडा, डीन श्रीहरि रेड्डी सहित समस्त स्टाफ ने नीतिका को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा