देवास यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान, वाहन चालकों ने ली नशा मुक्त ड्राइविंग की शपथ...!
भारत सागर न्यूज/देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एच.एन. बाथम के नेतृत्व में देवास यातायात पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बस स्टैंड परिसर में वाहन चालकों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन यातायात पुलिस प्रभारी पवन बागड़ी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर सूबेदार गोविंद सिंह गौड़, उपनिरीक्षक भगवान सिंह दरबार, प्रधान आरक्षक दुर्गेश यादव, प्रधान आरक्षक गोपाल परमार, आरक्षक कुलदीप व आरक्षक बाबूलाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
टीम द्वारा बस स्टैंड पर उपस्थित बस, ऑटो और अन्य वाणिज्यिक वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल उनके लिए बल्कि अन्य यात्रियों और राहगीरों के लिए भी खतरनाक हो सकता है।
यह भी पढ़ें - भोपाल-उज्जैन रोड पर 42 बसों की जांच....
सभी चालकों ने यातायात पुलिस की बातों से सहमति जताई और नशा न करने की शपथ ली।
यातायात पुलिस का यह जागरूकता अभियान शहर के अन्य क्षेत्रों में भी चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा, जिसमें वाहन चालकों को सुरक्षित, संयमित और जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया जाएगा।
Comments
Post a Comment