आदित्य परिवार ने की सूर्य आराधना, हवन व भंडारे का आयोजन।




 
भारत सागर न्यूज/देवास। आदित्य परिवार द्वारा परंपरानुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर 26वां वार्षिक आयोजन उज्जैन रोड स्थित अमर मोहिनी परिसर में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। 




कार्यक्रम में भगवान सूर्य की विधिवत आराधना, हवन-पूजन और भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। आदित्य परिवार के प्रमुख विक्रम गुरुजी के सान्निध्य में रोग मुक्ति व नशा मुक्ति हेतु श्रद्धालुओं से हवन में आहुतियां डलवाई गईं। 




इस अवसर पर गुरुजी ने बताया कि सूर्य की किरणों द्वारा रोगों से मुक्ति पाने के उपाय क्या है और भगवान सूर्य की आराधना से कैसे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।  




कार्यक्रम के अंत में आदित्य परिवार के सदस्यों सत्येन्द्र जोशी, ओम चौधरी, अम्बाराम पांचाल, भारत दुबे एवं राकेश आचार्य ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा