कालिदास उद्यान में युवक की लाश मिलने से हड़कंप!
भारत सागर न्यूज/उज्जैन(संजय शर्मा94248 50595)। महाकाल थाना क्षेत्र स्थित कालिदास उद्यान में मंगलवार सुबह एक युवक की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान जूना सोमवारिया निवासी राजा लाला के रूप में हुई है, जो अटाला खरीदने का काम करता था और ठेले पर फेरी लगाता था।
पुलिस को मौके से एक बड़ा पत्थर और गमछा मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या सिर कुचलकर की गई है।
युवक के परिजनों ने बताया कि वह सोमवार रात करीब नौ बजे घर से निकला था, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। सुबह जब उसकी लाश कालिदास उद्यान में मिली तो परिजनों के साथ-साथ सीएसपी राहुल देशमुख ने महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल भी मौके पर पहुंचे।
सीएसपी देशमुख ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला तात्कालिक विवाद का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।
हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है।
.jpg)


Comments
Post a Comment