उज्जैन में अवैध पशु तबेला हटाने पर विवाद, अधिकारियों के साथ हुई धक्का-मुक्की....
भारत सागर न्यूज/उज्जैन (संजय शर्मा94248 50595) । उज्जैन जिले के घट्टिया तहसील के ग्राम गोयला बुजुर्ग में अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान एक हंगामा हुआ। प्रशासन और पुलिस की टीम ने पशु मरघट की जमीन पर बने अवैध पशु तबेले को हटाने के लिए कार्रवाई की, जिसके खिलाफ कब्जाधारी परिवार और महिलाओं ने जोरदार विरोध किया।
इस विरोध के दौरान राजस्व निरीक्षक और उपनिरीक्षक के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। स्थानीय निवासी बाबु खां व बेटे नन्ने खां ने अवैध रूप से बनाए गए इस पशु तबेले के कारण गांव की नालियों का पानी रुका हुआ था।
नायब तहसीलदार ने कब्जाधारी पक्ष को बेदखली का आदेश दिया था, जिसे उन्होंने कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने भी बेदखली का आदेश पारित किया।
प्रशासन और पुलिस की टीम ने अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ किया और पशु तबले से पशुओं को निकालकर आंशिक रूप से अतिक्रमण हटा दिया।
हालांकि, बारिश के कारण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने दया दिखाते हुए कुछ जमीन को खाली छोड़ने का निर्णय लिया, जिसके अंतर्गत कब्जाधारी ने लिखित में आश्वासन दिया कि वह बारिश के बाद स्वयं ही अतिक्रमण हटा लेगा।




Comments
Post a Comment