पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पित,,,,



भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की 96वीं जन्मजयंती पर नगर में एक भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए नगर के विभिन्न गण्यमान्य नागरिकों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके समाधी स्थल पर एकत्र होकर रामायण पाठ का आयोजन किया।




इस श्रद्धांजलि आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेशचंद्र जायसवाल, बाबूलाल शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर, उपाध्यक्ष नरबेसिह तलैया, पार्षद दीपक धोसरिया, विनोद जोशी, भुजराम जाट, संदीप मालवीय, गोपाल बाली, दुलीचन्द कुम्भकार, 





विजय सिंह शक्तावत, पत्रकार गण व अन्य नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने स्व. जोशी के अद्वितीय योगदान और सच्चाई, 



ईमानदारी की राजनीति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।






यह आयोजन स्व. जोशी के जीवन और कार्यों को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर था।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा