समाजसेविका रश्मि पाण्डेकर को जयपुर में किया गया सम्मानित...
भारत सागर न्यूज, देवास। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा जयपुर स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देश के 27 राज्यों से संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
इस विशेष अवसर पर देवास जिले की समाजसेविका एवं संगठन की महिला विंग जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि पाण्डेकर को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त नर्स श्रीमती पाण्डेकर वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं और सेवानिवृत्ति के पश्चात समाजसेवा को नई दिशा दी है।
उन्हें मुख्य अतिथि गुरुजी सुशील गोस्वामी (महर्षि भृगु पीठ), राष्ट्रीय संयोजक सर्वधर्म संसद, एवं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त मेजर जनरल अनुज माथुर सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा गमछा ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया।
श्रीमती पाण्डेकर के इस सम्मान पर देवास सहित क्षेत्रभर के स्नेहीजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।
Comments
Post a Comment