1101 दीयों से आज जगमगाएगा खाटू श्याम धाम मंदिर
भारत सागर न्यूज/देवास। अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में 20 अक्टूबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बाबा श्याम के धाम पर 1101 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। ये दीपक भक्तों द्वारा अपने-अपने परिवार की ओर से प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपावली के पावन पर्व पर बाबा खाटू श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा तथा 56 भोग का भव्य प्रसाद अर्पित किया जाएगा।
मंदिर को विद्युत सज्जा एवं रंग-बिरंगे गुब्बारों से सुंदर रूप से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत महा आरती शाम 6:45 बजे होगी, जबकि दीपोत्सव का आयोजन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इस विशेष अवसर पर बाबा श्याम के मंदिर के द्वार भक्तों के लिए पूरे दिन खुले रहेंगे। भक्तों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दीपोत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।


Comments
Post a Comment