बीडीएस टीम की कार्यवाही 175 किलो संदिग्ध मावा जब्त खाघ विभाग ने लिया नमूना..!




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । पुलिस की बीडीएस टीम ने सर्चिंग के दौरान डेढ़ किवंटल से अधिक संदिग्ध मावा जब्त किया है। खबर मिलने पर खाघ विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मावे का नमूना लेकर जांच के लिए लेबोरेट्री भेजा। 




पुलिस की बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीम देवास गेट बस स्टेंड पर रूटिन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक के पास से पांच टोकरी में भरा हुआ संदिग्ध मीठा मावा मिला ।इसके बाद फूड सेफ्टी विभाग कों खबर दी गई।




जिस पर खाघ विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और संदिग्ध मावे कों जब्त कर नमूना लेकर जांच के लिए लेबोरेट्री भेजा। बताया जा रहा है कि इस मावे को महाकाल मंदिर के आसपास प्रसाद के रूप में खपाया जाना था।फूड सेफ्टी अधिकारी बसंत दत्त शर्मा ने बताया कि यह संदिग्ध मावा महाराष्ट्र से लाया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा