मां चामुंडा सेवा समिति ने पथ संचलन का 251 किलो पुष्प की वर्षा कर किया स्वागत




भारत सागर न्यूज/देवास। विजयादशमी पर्व पर पुलिस परेड ग्राउंड से होकर शहर के प्रमुख मार्गों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाले गए पथ संचलन का मां चामुंडा सेवा समिति की ओर से विधायक गायत्री राजे पवार एवं महापौर गीता अग्रवाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्यों व मातृ शक्ति ने भोपाल चौराहा पर पुष्प वर्षा कर व मां की चुन्नी ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया। 




जय जय श्रीराम का जय घोष कर पथ संचलन में चल रहे स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। पथ संचलन का स्वागत बैंक नोट प्रेस उप महाप्रबंधक अभिराज सिंह ठाकुर, मीनल ठाकुर, समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी नारायण व्यास, नरेंद्र मिश्रा, 




रामेश्वर जलोदिया, उम्मेदसिंह राठौड़, इंदरसिंह गौड़, दिनेश सांवलिया, शशिकांत गुप्ता, सुरेंद्र सिंह तोमर, लीलाधर चौधरी, राधेश्याम पडियार, संजय ठाकुर, शिवनारायण पाठक, बीडी रावल, मुरलीधर पांचाल, कमल चौहान, राधेश्याम बोडाना, मातृशक्ति प्रेमलता चौहान, मंजू जलोदिया, संगीता जोशी, सुधा सोलंकी आदि ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा