महाकाल मंदिर के गर्भगृह में विवाद: मामूली बात पर महंत और पुजारी में धक्का-मुक्की

 ब्रेकिंग न्यूज 

- पुजारी गर्भगृह में गिरे, नंदी हाल तक गूंजे अपशब्द, मंदिर समिति जांच में जुटी




भारत सागर न्यूज/संजय शर्मा/उज्जैन। आज सुबह करीब 8 बजे ऋणमुक्तेश्वर के महंत महावीर नाथ दर्शन के लिए महाकाल मंदिर गए थे। महंत महावीर नाथ सिर पर भगवा वस्त्र लपेटे हुए थे। गर्भगृह में मौजूद महेश पुजारी ने मंदिर की परंपरा के अनुसार उनसे सिर पर से कपड़ा हटाने का निवेदन किया। 




इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान धक्का मुक्की हुई, जिसमें  पुजारी गर्भगृह में गिर गए। विवाद गर्भगृह से शुरू होकर नंदी हाल तक पहुँच गया, जहाँ अपशब्द भी सुनाई देने लगे। घटना से सामान्य दर्शनार्थी दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही मंदिर के अधिकारी पर पहुँचे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा