गौशाला का भूमिपूजन, शुरु होगा गुरूकुल आश्रम, अस्पताल और वृद्धाश्रम




भारत सागर न्यूज/देवास। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर भाजपा एवं इंडियन पुलिस महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में जिले के पुंजापुरा के पास स्थित केवटिया पानी में गौशाला का भूमिपूजन राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ प्रकोष्ठ एवं इंडियन पुलिस महासंघ के रेंज कमाण्डर उज्जैन संभाग दशरथ जाट के मुख्य आतिथ्य में किया गया। सर्वप्रथम भगवती जी महाराज ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन कराया। 




तत्पश्चात अतिथि जाट व मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर भाजपा राष्ट्रीय सचिव मोना किन्नर, किन्नर प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी उप्र सिंदूर किन्नर बाबा, श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर जुना अखाडा गायत्रीनंद गिरी राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेशाध्यक्ष झारखण्ड महंत कालकानंदगिरी, किन्नर प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी नीतिन किन्नर गुरू माँ मंगलामुखी, राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा ममता भारद्वाज, हिन्दू देवप्रकाश शुक्ला, धर्मेन्द्र कर्मा तहसील कमाण्डर उदयनगर आदि का भगवा दुपट्टा ओढाकर व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। 




उक्त गौशाला का लगभग छह माह में शुरू होगा। जिसमें गौशाला के साथ गुरूकुल आश्रम, शासकीय अस्पताल व वृद्धाश्रम भी शुरू होगा। इस अवसर पर सुखदेव पटेल भार्गव, रूपसिंह भार्गव, मांगीलाल बामनिया, प्रेमसिंह भार्गव, नरसिंह भार्गव पटेल, दिलीप चौहान, शिवकुमार सोलंकी, मुलच गोयल, सखाराम मुजाल्दे, राकेश टैगोर, पप्पू भार्गव, रायसिंह चौहान, तेहसिंह उदयनगर, शनि महाराज पुजारी जामसिंह उपस्थित थे। उक्त जानकारी इंडियन पुलिस महासंघ के उज्जैन संभाग रेंज कमाण्डर प्रकाश जाधव ने दी। 

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन