श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भव्य महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन आज




भारत सागर न्यूज/देवास। सोमवती अमावस्या एवं दीपावली के अति शुभ योग के अवसर पर आज सोमवार, 20 अक्टूबर को श्री पिपलेश्वर महादेव भक्त मंडल एवं सेवा समिति के तत्वाधान में रात्रि 10 बजे से संगीतमयी महाआरती व भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। 




भजन गायक संजय कुमार जैन “लख्खाजी” ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन नगर के पीपली बाजार चौराहे स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रात्रि के समय होगा। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ भजन गायक द्वारका मंत्री जी मधुर भजनों के माध्यम से प्रभु महादेव का यशगान करेंगे। समिति की और से भजन संध्या एवं महा आरती के इस गरिमामयी धार्मिक आयोजन में नगर के समस्त श्रद्धालु भक्तों से के सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा