मां चामुंडा सेवा समिति एवं बीएनपी परिवार की सराहनीय पहल

- भाईदूज के पावन पर्व पर बहनों को 501 साड़ियां की वितरित
- सेवा का अवसर भाग्यशालियों को ही मिलता है राम आश्रय




भारत सागर न्यूज/देवास। मां चामुंडा सेवा समिति एवं बैंक नोट मुद्रणालय परिवार द्वारा दीपावली एवं भाई दूज के पावन पर्व पर बीएनपी के पूर्व सीएमडी डायरेक्टर एसके सिन्हा, समाजसेवी विकास कुमार दिल्ली, मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा, राम आश्रय के मार्गदर्शन में व समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में बहनों को 501 साड़ियां वितरित की गई। 




मुख्य अतिथि समाजसेवी नरेंद्र मिश्रा एवं नारायण व्यास थे। राम आश्रय ने कहा कि माता बहनों को भाई दूज के पावन अवसर पर साड़ियां भेंट करना बड़ा ही पुण्य का कार्य है। सेवा ही परमो धर्म को बैंक नोट मुद्रणालय परिवार एवं मां चामुंडा सेवा समिति साकार कर रही है। कहा कि परमार्थ के सेवा कार्यों में सदैव प्रत्येक व्यक्ति को तत्पर रहना चाहिए। सभी बहनों को कोटि कोटि वंदन करता हूं। 




सेवा का अवसर भाग्यशालियों को ही मिलता है। विकास सिंह ने कहा कि भाई दूज का त्योहार भाई एवं बहनों के स्नेह का पर्व है। कार्यक्रम में भूषण कुलकर्णी, अभिराज सिंह ठाकुर, सुखपाल सिंह राठौड़, विकास सिंह, अनिल कुमार, उम्मेदसिंह राठौड़, नरेंद्र मिश्रा, अभिषेक अवस्थी, दिनेश सांवलिया, इंदरसिंह गौड़, विक्रम अजकेकर, अनिल राठौड़, शुभम गीते, मंजू जलोदिया, प्रेमलता चौहान, मीनल ठाकुर, दुर्गा व्यास, देवकुंवर राठोड़, ललिता सावलिया, शारदा गौड़, संगीता जोशी, सुधा सोलंकी, कला तंवर आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा