पीएचई कार्यालय में पदस्थ अशोक जोशी हुए सेवानिवृत्त, समारोह में स्वागत कर दी विदाई।




भारत सागर न्यूज/देवास। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) में कार्यरत अशोक जोशी हाल ही में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर सिविल लाईन स्थित पीएचई कार्यालय में एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कार्यपालन यंत्री अमित सिंह एवं सहायक यंत्री श्रीमती पूजा शर्मा ने जोशी का आत्मीय स्वागत किया। 




मप्र स्थाई कर्मी कल्याण संघ देवास अध्यक्ष रमेशचंद्र मालवीय, नरेन्द्र टांडी, राजेश वर्मा, शेखर अहिरवार, विनोद पाठक, चंदूलाल सेम सहित विभाग के समस्त कर्मचारियों ने जोशी को शाल व श्रीफल भेंट कर तथा पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। 




इस अवसर पर वक्ताओं ने जोशी के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को स्मरणीय बताया। कार्यक्रम के अंत में कार्यपालन यंत्री अमित सिंह ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी दी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा