मप्र नागर ब्राह्मण परिषद शाखा देवास का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव




भारत सागर न्यूज/देवास। मप्र नागर ब्राह्मण परिषद शाखा देवास द्वारा सांवरिया एवेन्यू स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान लक्ष्मीनारायण को छप्पन भोग अर्पित कर आरती के साथ किया गया। 




इस अवसर पर इंदौर एवं उज्जैन से प्रादेशिक कार्यकारिणी के पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष केदार रावल, महासचिव हेमंत व्यास, महिला परिषद अध्यक्ष सोनिया मंडलोई, गिरिश रावल, योगेंद्र नागर, एसपी दुबे, अरुण नागर, विवेक मंडलोई, प्रमोद त्रिवेदी एवं सन फार्मा यूनियन के राजा ठाकुर की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों ने भगवान हाटकेश्वर के मुखौटे पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत पुष्पहार, दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।




पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक (मोहन) शर्मा ने स्वागत भाषण पश्चात कार्यभार नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र पौराणिक को सौंपा। तत्पश्चात प्रादेशिक महासचिव हेमन्त व्यास ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं महिला मंडल अध्यक्ष को शपथ दिलाई। पौराणिक ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा समाजजनों के समक्ष की। पूर्व अध्यक्ष शर्मा, पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष मनीषा पौराणिक एवं युवा परिषद अध्यक्ष नितिन नागर का शाल, पुष्पहार एवं “जय हाटकेश” दुपट्टे से सम्मान किया गया। महाप्रसाद प्रायोजक देवेंद्र मिश्रा (सपत्निक) का सम्मान शाल, पुष्पहार एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया गया। शिक्षक अरविन्द नागर को विशिष्ट शिक्षा सेवाओं हेतु एवं राघवेंद्र मेहता को चिकित्सा विभाग सेवा से सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मानित किया गया। सभा को प्रदेश अध्यक्ष रावल, महिला अध्यक्ष सोनिया मंडलोई, महासचिव हेमन्त व्यास, पूर्व अध्यक्ष शर्मा एवं नवनियुक्त अध्यक्ष पौराणिक ने संबोधित किया। आभार प्रदर्शन जितेन्द्र शुक्ल ने किया।




नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक महेन्द्र कुमार नागर, सुनील कुमार मेहता, विधि सलाहकार सुधीर नागर, उपाध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा, रवि नागर, महासचिव नितिन नागर, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ल, सचिव मोहित पंड्या, सहसचिव शांतनु व्यास, संस्कृतिक सचिव संदीप भारती, संस्कृतिक सहसचिव दिनेश पंड्या, संगठन सचिव जितेन्द्र नागर, मीडिया सचिव रूपेश नागर, सदस्य राजेश नागर, महेश नागर, शैलेश नागर, आनंद शर्मा, मनदीप भारती, महिला मंडल अध्यक्ष प्रेमलता मधुसूदन नागर, मार्गदर्शक महेश कुमार नागर, दिनेशचंद्र नागर, पीएम व्यास, मधुसूदन नागर, प्रभाकर नागर, अनिल नागर, राघवेंद्र मेहता, यतीन्द्र मेहता, मोहन शर्मा। सांस्कृतिक समिति में सांस्कृतिक सचिव एवं सहसचिव के निर्देशन में गठित समिति में सुश्री आरती जोशी, नितिन तिवारी, सौरभ मेहता, अंकित नागर, वरद मेहता, योषिता पौराणिक, साक्षी मेहता एवं ऋत्विज नागर सदस्य के रूप में शामिल किए गए।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन