शंकरगढ़ गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन आज।




भारत सागर न्यूज/देवास। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर देवास शहर में धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक रंगों का देखने को मिलेगा। गौशाला संचालक बसंत वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशन एवं नगर पालिका निगम देवास के सहयोग से संस्था “अभिरंग” द्वारा 22 अक्टूबर 2025 को शंकरगढ़ गौशाला में गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमंत गायत्री राजे पवार होंगी। 




विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बैस तथा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लीला भेरूलाल अटरिया में उपस्थित रहेंगी। जिनकी अगवानी “अभिरंग” संस्था के कलाकार पारंपरिक गीतों, नृत्यों और लोक वेशभूषा के साथ करेंगे। कार्यक्रम का आरंभ प्रातः 11:00 बजे से होगा, जिसमें गोवर्धन पर्वत का प्रतीकात्मक निर्माण, विधिवत पूजा-अर्चना, गौमाता की आरती, गो-दूध एवं पुष्पों से अभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। 




घुंघरू नृत्य अकादमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।गोवर्धन गोबर से बने आर्ट अंतिम एवं सपना कारपेंटर द्वारा तैयार किया गया। इसके पश्चात संस्था “अभिरंग” के कलाकारों द्वारा भक्ति संध्या एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी, जिनमें लोकभक्ति, नृत्य और पर्यावरण संरक्षण के संदेशों का समावेश रहेगा। नगर निगम देवास एवं संस्था “अभिरंग” ने समस्त श्रद्धालुओं, गौभक्तों एवं प्रेस प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस भव्य आयोजन में सादर उपस्थित होकर गोवर्धन पूजा के इस पावन पर्व को प्रेम, भक्ति और संस्कृति के उत्सव के रूप में मनाएँ।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा