कर्मचारी कॉलोनी सदभावना मंडल द्वारा दिवाली मिलन समारोह संपन्न हुआ
भारत सागर न्यूज/देवास। कर्मचारी कॉलोनी सदभावना मंडल द्वारा दिवाली मिलन समारोह आयोजन रखा गया जिसमें कर्मचारी कॉलोनी के सभी निवासी बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
पूरे वातावरण में ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठी, और भक्तिभाव से ओतप्रोत सुंदरकांड पाठ ने सबके मन को आल्हादित कर दिया। महिलाओं ने भक्ति रस से सराबोर होकर भजनों पर झूम-झूम कर आनंद लिया, और पूरे परिसर में एक अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
अंत में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ, जहाँ सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, सचिव संजय तिवारी (गुड्डू), कोषाध्यक्ष संतोष सावंत, राजू मल्होत्रा, विनोद महेश्वरी, मुन्ना जायसवाल, संजय खंडेलवाल, देव चौरसिया, बंटी चौधरी, जितेन्द्र जायसवाल, गौरव व्यास, मुकेश तिवारी,
महिला कार्यकारणी सदस्य श्रीमती राखी झालानी, श्रीमती स्वाति कुमार, श्रीमती नलिनी शर्मा, श्रीमती सारिका यादव, श्रीमती ज्योति जायसवाल, वरिष्ठ रहवासी डॉ कुमार , राधेश्याम सोनी, किशोर पंड्या, सुभाष जैन, चंद्रकांत दीक्षित, अखिल ब्राह्मण देवास समाज के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्रा, सहित कर्मचारी कॉलोनी के रहवासी उपस्थित रहे ।
उक्त कार्यक्रम में महिला बल विकास के अंतर्गत बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती सीमा यादव ने अपना उद्बोधन दिया जिसमें महिला शक्तिकरण एवं आज के दौर में महिला की क्या भूमिका होनी चाहिए के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की उक्त जानकारी सचिव संजय तिवारी (गुड्डू) ने दी।






Comments
Post a Comment